बनियापुर में वाहन चैकिंग के दौरान 50 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि एनएच 331 पर पुछरी नहर के समीप वाहन चेकिंग चल रहा था। तभी जलालपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।इस बीच पुलिस बल के सहयोग से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बोरी में 50 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों युवक थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार और 20 वर्षीय बंटी कुमार बताए जाते है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब का धंधा करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा।जिसको लेकर थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग