सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष चुनाव को दिया निर्देश
बनियापुर (सारण)। शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष और स्वच्छ वातावरण में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है। साथ ही इस बार के चुनाव में कोरोना महामारी को लेकर विभागीय स्तर पर जारी दिशा निर्देशों का भी अक्षरशः पालन किया जाएग। उक्त बातें बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बनियापुर सभागार में सेक्टर पदाधिकारियो की बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर डराने धमकाने वाले या मतदान प्रभावित करने वाले को चिन्हित कर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।जिसके लिये प्रशासन ने कमर कस ली है। निर्वाची पदाधिकारी ने बैठक के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये। मौके पर उपस्थित बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि बनियापुर में 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गए है। जो गुप्तरूप से शरारती तत्वों के विषय मे जानकारी एकत्र करने में जुटे है। उन्होंने बताया कि मसरख में इस बार 208 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिसमे 63 नए मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके पहले मसरख में 145 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वही बनियापुर में 258 मतदान केंद्र बनाए गए है जिनमे 82 नए बूथ शामिल है। इस दौरान डीडीसी ने बीडीओ के साथ कोलुआ स्थित डिस्पैच सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां बीडीओ ने बताया तीन हजार मतदान कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। बीडीओ ने बताया कोविड 19 के मद्देनजर 4 बजे से 6 बजे तक संक्रमितों अथवा सन्देहास्पद मरीजो को मौका मिलेगा, जिन्हें टोकन की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में मतदानकर्मी पीपीईकिट में दिखेंगे। मतदान केंद्रों पर सेनिटाइजर,हैंड ग्लब्स, ताप मापक की भी व्यवस्था रहेगी। कही कोई कोताही बर्दास्त नही की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग