जयंती पर गांधी व शास्त्री को श्रद्धा पूर्वक नमन किया
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें विभिन्न स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए याद किया गया। इसी क्रम में खादी ग्रामोद्योग भवन में व्यवस्थापक राजीव कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। जिसमें समाजसेवी कृष्ण कुमार, कामरेड अरुण कुमार, रामाशंकर सिंह, योगेंद्र शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, नागेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए। इसी प्रकार प्रखंड राजद कार्यालय में राजद नेता रामलाल यादव की अध्यक्षता में जयंती आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रुप से श्रीकांत यादव, हरेलाल यादव, हरेराम यादव, जितेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, मिथिलेश मिश्र, अवधेश यादव, राजेश्वर यादव, अहमद अली, जाकिर हुसैन, शंकर महतो, शिवनाथ राम, संजय साह, रविन्द्र मांझी, भोला शर्मा, आजाद प्रसाद आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग