महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक: कमल
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। बीआरसी, कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय हंसराजपुर सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनायी गई। इसी क्रम में गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए शिक्षक ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कमल कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर शिक्षक श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी कथनी में नहीं, बल्कि करनी में विश्वास करते थे। वह कोई भी उपदेश अथवा शिक्षा दूसरे को देने के पहले उसे खुद के ऊपर अमल में लाते थे। इस दौरान शिक्षक ओमप्रकाश यादव, कमल कुमार सिंह, दिग्विजय गुप्ता, छविनाथ मांझी आदि अन्य ने माल्यार्पण कर दोनों महापुरूषों के विचारों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग