सभी मतदान केन्द्रों पर रहेगी कोविड प्रोटोकाल के तहत् एएमएफ की सुविधा-जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा गुरूवार को देर संध्या तक निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ वीडियो काॅफ्रेंसिंग कर विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल के तहत् सुविधाएँ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर हेल्पडेस्क बनाने के लिए स्थान देख लें। हेल्पडेस्क के माध्यम से हीं मतदाताओं को मतदान के लिए ग्लोब्स दिया जाएगा एवं मतदान के पश्चात उनके हाथों को सेनिटाइज किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हेल्पडेस्क की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सहायक मतदान केन्द्रों पर भी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जाय। सभी निर्वाची पदाधिकारी भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को स्वयं देखें और इस संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन प्राप्त कर जिला को उपलब्ध करायें
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछली चुनावों में जहाँ भी मतदान प्रतिशत कम रहा है या जिला के औसत से कम रहा हैं वहाँ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान की तिथि से पाँच दिन पूर्व बीएलओं के माध्यम से सभी मतदाओं को मतदाता पर्ची निश्चित रूप से बँटवाने की व्यवस्था करें और वितरण का रिपोर्ट संधारित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखें और उन्हे बार-बार प्रशिक्षण देकर मजबूत बनायें ताकि निर्वाचन कार्य संबंधी एक-एक प्रक्रिया उनके लिए सुगम हो जाय। सेक्टर पदाधिकारी के कार्यों की लगातार अनुश्रवण भी करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहता पर कड़ी नजर रखने के लिए 72 नाका (चेक पोस्ट) बनाये गये हैं वहाँ ड्राप गेट बनवाया जाय तथा उसे क्रियाशील रखा जाय। इस संबंध में सभी निर्वाची पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शराब विनष्टीकरण के लिए आदेश पारित कर दिया गया है जिसका विनष्टीकरण दण्डाधिकारी भेज कर उनकी देख रेख में करायी जाय। विडियो कॉफ्रेसिंग में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहत्र्ता डाॅ गगन, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित सभी इस विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग