गाँधी जयन्ती के अवसर पर आयुक्त संग जिला प्रशासन ने किया माल्यार्पण

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शहर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर आयुक्त सारण प्रमंडल राबर्ट एल चोंग्थू, पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक धुरत सायली शावला राम के द्वारा छपरा स्थित गाँधी चैक पर स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। इस अवसर पर जिला प्रषासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोगों ने भी गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन सारण के द्वारा किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग