मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा विधान सभा निर्वाचन-2020 के अवसर पर मतदान कर्मियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के आज पहले दिन राजेन्द्र कालेजिएट एवं एलएनबी उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। विधान सभा चुनाव को लेकर छपरा के छः केन्द्रों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करायी गयी है जहाँ मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आज पहला दिन था। प्रथम चरण का यह प्रशिक्षण 11 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था बी0 सेमिनरी, सारण एकेडमी, राजपुत उच्च विद्यालय, एलएनबी उच्च विद्यालय, राजेन्द्र कालेजिएट एवं जिला स्कूल में करायी गयी। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में वर्षात का पानी होने के कारण इस केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों को जिला स्कूल में ट्रेनिंग दी गयी। आज कुल 2720 मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी। इन सभी 6 ट्रेनिंग सेक्टरों पर डमी आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाया गया था। जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों से अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने और सभी प्रपत्रों को ठीक तरह से भरने के विषय में सारी जानकारी प्राप्त कर लेने की बात कही गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी और पी-1 मषीनों को सही ढंग से जोड़ने और संचालित करने की प्रक्रिया हैण्डस आन ट्रेनिंग के द्वारा बार-बार सीख लें।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन