अवतार नगर में 165 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से स्थानीय पुलिस ने 165 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि सुचना पर की गयी।छापेमारी मे मिर्जापुर बगीचा से 105 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज मिर्जापुर गाँव निवासी धनंजय कुमार , चंदन राय एवं रहिमापुर गाँव निवासी अवध बिहारी राय को गिरफ्तार किया गया है वही हराजी मोड़ के पास से बाइक पर ले जा रहे 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग