बाढ़ प्रभावित इलाकों के महिलाओं ने अंचल कार्यालय का किया घेराव
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत, कवलपुरा पंचायत की बाढ़ प्रभावित इलाकों की बाढ़ सहायता राशि से वंचित महिलाओं ने अंचल कार्यालय में पहुंच विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने बताया कि गांव में पिछले बार आयी बाढ़ से जीवन नरक के समान हो गयी थी सभी घरों से निकलकर उचे स्थानों पर जीवन यापन करने को मजबूर हो गए थे। पहले कोरोना फिर बाढ़ से घर परिवार की माली हालत दयनीय हो गई है। वही सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि ( जीआर) के लिए फार्म भरा गया है पर अभी तक राशि खातों में नही पहुंची। राशनकार्ड पर राशन भी नही मिल रहा है। परिवार के बच्चे भूखें मरनो को मजबूर हैं। खेत में लगी धान की फसल बर्बाद होने से जमा पूजी खत्म हो कर्ज में डूब चुके हैं। फिर दूसरी बार बाढ़ आ गई अब तों हालत दयनीय स्थिति में आ गई है घरों में तक पानी प्रवेश कर गया है। पश्चिमी मुखिया दिलीप कुमार महतों ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता राशि के रूप में 6000 रूपये देना था जिसके लिए फार्म भरा गया पर अभी वार्ड-2,3,4,7 में तो एक भी लोगों के खातों में सहायता राशि नही पहुंची है, और दूसरे वार्ड में भी कुछ ही लोगों तक पहुंची है। प्रतिदिन पंचायत के बाढ़ सहायता राशि से वंचित लोगों द्वारा उनके दरवाजे पर पहुंच परेशान किया जा रहा है जिससे वे परेशान हो गए हैं।मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने पहले मुखिया संघ को भरोसा दिया था कि प्रखंड के सभी लाभुक के खातों में बाढ़ सहायता राशि चली जाएंगी।पर अभी तक अधिकांश लोगों को सहायता राशि नही मिली।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी