भगवतपुर मुखिया ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटवाया पूरी-सब्जी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव ने शनिवार को लगातार पांचवे दिन पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव में पका पकाया भोजन का वितरण किया। मुखिया श्री यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पूरी व सब्जी का वितरण किया। उन्होंने बताया कि वे अपने निजी कोष से बाढ़ पीड़ितों की लगातार सहायता कर रहे हैं। अपने घर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन बनवा रहे हैं और उसे अलग-अलग गांव में टेंपो तथा नाव के माध्यम से लोगों तक भोजन को भेजवा रहे हैं। एक माह के अंदर दोबारा आए बाढ़ के पानी से घिरे लोगों के सामने भोजन की समस्या सबसे सबसे बड़ी समस्या है। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि तथा विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार सभी लोग हाथ खड़े कर दिए हैं। जिस कारण बाढ़ पीड़ितों की समस्या और गंभीर हो गई है। इस मौके पर उपस्थित सुभाष कुमार यादव, सोनू कुमार सिंह, रितेश कुमार, लाल बाबू राम, टुनटुन सिंह, लालदेव सिंह, दिलीप महतो, कृष्णा महतो, मदन कुमार समेत दर्जन भर लोग बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग