भटककर गोबरही पहुंची गूंगी महिला को सोशल मीडिया ग्रुप ने परिजनों से मिलाया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दस दिनों पूर्व सिवान से भटककर मांझी के गोबरही पहुंची गूंगी महिला को स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप ने पुनः परिजनों से मिला दिया। अपनी पत्नी को सही सलामत पाकर पति रामजी यादव ने अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप का आभार जताया तथा कहा कि उक्त सोशल मीडिया ग्रुप की वजह से मेरा घर परिवार उजड़ने से बच गया। बता दें कि शुक्रवार को इधर उधर भटक रही गूंगी महिला को सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने गोबरही गांव की देवन्ती कुँअर के यहां शरण दे रखी थी। महिला के पास से मिले कागज के एक टुकड़े पर लिखे टिकरी बाजार का जिक्र करके उक्त महिला का वीडियो वायरल किया गया था। बाद में वायरल वीडियो के आधार पर पहुंचे पति अपनी पत्नी को पाकर काफी खुश हुए। उन्होंने बताया कि वे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव के रहने वाले हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग