किसानों की फ़सल क्षति से बुरा हाल, सहायता राशि शीघ्र मुहैया करे सरकार: संगम बाबा
- तरैया के गवंद्री नट टोला, नोनिया टोला, कुशवाहा टोला समेत आधा दर्जन टोलों में संगम बाबा ने किया जनसंवाद
- वर्तमान सरकार में सबसे अधिक किसान, मजदूर व युवा परेशान: मुखिया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। अत्यधिक वर्षापात व बाढ़ की तबाही से क्षेत्र के किसानों की फ़सल क्षति से बुरा हाल है। बाढ़ की सहायता राशि तो सभी को मिला नहीं। अब सभी की निगाहें फ़सल क्षतिपूर्ति पर लगी हुई है, कि कुछ राहत किसानों व मजदूरों मिल सके।
उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने शनिवार को तरैया के गवन्दरी नोनिया टोला, नट टोला, कुशवाहा टोला, पूर्व नयका टोला व पश्चिम टोला समेत आधा दर्जन टोलो में मुखिया संगम बाबा ने जनसंवाद के दौरान कहीं। वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया कि सरकार अविलंब किसानों की फ़सल क्षति का मुआयना कराए व सहायता राशी दे। इस मौके पर सोनू यादव, मंतोष कुमार, रामकुमार महतो, इस्ताक आलम, शैलेन्द्र यादव, सोनू कुमार रंजन, टीमल नट, राजेश मांझी, सोनेलाल प्रसाद, जितेंद्र मांझी, शैलेश महतो, विणु मांझी, भूषण, जवाहर साह, सुरेश आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग