चुनावों में महिला वोटरों की अहम होगी भूमिका : माधवी
- महिला वोटरों को बढ-चढ कर वोट देने की अपील
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर(सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा रोल रहेगा। विधानसभा चुनाव में इस बार महिला वोटरों की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। एक बेहतर सरकार चुनने के लिए महिलाओं को एकजुट होना होगा और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए वोट देने के लिए आगे आना होगा। यह बातें जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने मांझी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं के साथ संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाननी होगी। आधी आबादी में जो ताकत है, वह प्रदर्शित करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट परसेंटेज सुधारना जरूरी है। अगर महिलाएं घर से बाहर निकल कर अपना विधायक चुनें तो क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से होगा। उन्होंने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से बाहर निकलकर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आज घरों से बाहर निकलकर वोट दे रही हैं तो इसके पीछे बिहार में नीतीश सरकार की बहुत बड़ी कामयाबी छीपी है। उन्होंने न सिर्फ महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया है, बल्कि बराबरी का हक भी दिलाने में पूरा बेहतर कार्य किया है।
मांझी में चलाया महिला वोटरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम:
जदयू सारण की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने शनिवार को मांझी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जन संवाद कर महिला वोटरों को जागरूक किया और लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सारण में दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा वोट परसेंटेज हो इसके लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लॉकडाउन में बाहर से मजदूर लौटे तो उन्हें अतिथि की तरह बिहार में उन्हें सम्मान दिया गया और खाने पीने रहने तक की सुविधा उपलब्ध कराया गया। बिहार सरकार ने कोरोना से लड़ाई में पूरे देश में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि अब वक्त आ गया है कि सत्ता की बागडोर पुनः नीतीश कुमार के हाथों में दी जाए ताकि बिहार को विकसित राज्य बनाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग