बाढ़ के पानी से दूसरी बार एस एच 90 पर आवागमन पूरी तरह ठप्प, जान जोखिम मे डालकर आने जाने को है मजबूर
- छपरा से गोपालगंज सिवान गोरखपुर को जोड़ती है यह सड़क

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। जिले के मशरक- महाराजगंज रेलवे लाईन पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास रेल ओभर ब्रीज के नीचे बाढ़ का पानी छपरा मशरक महम्मदपुर एस एस 90 पर चढ़ गया है। जहां पहले भी एक महीने से आवागमन पूरी तरह ठप्प पड़ा था वही फिर से बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।यह सड़क गोपालगंज, सिवान, गोरखपुर समेत नेपाल तक को जोड़ती है।स्थानीय समाजसेवी सेवी कुंदन सिंह बताते हैं कि रेलवे द्वारा मशरक महाराजगंज रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण का टेंडर निकाल कर निर्माण शुरू कर दिया गया पर कार्य वर्षों से कछुए की गति से चल रहा है।बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह और कवलपुरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह बताते हैं कि सड़क डूबने से पानी के उस पार दोनों पंचायतो समेत प्रखंड के बहुत सारे गांवों में आने जाने का एक मुख्य मार्ग हैं।जहां डूबे सड़क पर कम से कम पैदल सैकड़ों लोग सुबह शाम आते जाते हैं। मगर सरकार के तरफ से कोई भी सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है न ही कोई स्थानीय प्रतिनिधि भी इस पर ध्यान दे रहे हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग