अधिकारी जनता का काम समय पर करें, उन्हें बरगलाए नहीं अन्यथा चुप नही रहने वाले है: राजद जिलाध्यक्ष
अमनौर(सारण)। प्रखंड मुख्यलय परिसर में विभिन्न कार्यो को लेकर कई दिनों से चक्कर लगा रहे ग्रामीणों की बात को राजद के जिला अध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राय ने गंभीरता से लिया। सम्बंधित अधिकारियों को बुला-बुला कर इनके कार्यो का निष्पादन कराया। प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड में सुधार, शौचालय निर्माण की राशि, आवासीय जाति, जमीन के रसीद कटाने को लेकर कई दिनों से मुख्यालय का चक्कर लगा रहे थे। शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति सैकड़ो लोगो की समस्याओं को सुना तथा उनका निदान किया। इन्होंने कहा कि कई किलोमीटर दूरी तय करके छोटे छोटे कार्यो को लेकर ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय में भटकते रहते है। सम्बंधित कर्मचारी भी इन्हें बरगलाते रहते है। जो काफी निंदनीय है। अब ऐसा नही होगा, हम चुप रहने वालों में नहीं है, उन्होंने कहा कि राजद के सरकार में जनता मालिक थे। इस समय अधिकारी मंत्री के बात भी नही सुनते है। लोकतंत्र की धजिया उड़ाई जा रहे है। उक्त मौके पर उप प्रमुख विवेकानन्द राय, बीडीसी भुवर यादव, राकेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव समेत सैकड़ो ग्रामीण थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग