पर्यावरण और कृषि के लिए काफी फायदेमंद हैं गौरैया: श्रीधर बाबा
- कई प्रकार के बीमारियों से बचाती है गौरैया, सरायबक्स में मनाई गई गौरैया दिवस
भेल्दी(सारण)। महर्षि श्रीधर बाबा नयनज्योति अस्पताल सराय बक्स में शुक्रवार को गौरैया दिवस मनाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि आधुनिक युग में कंक्रीटो के मकान में गौरैया के नहीं रहने के जगह एवं मोबाइल टावर के रेडिएशन के दुष्प्रभाव से धीरे-धीरे कम होते जा रही है। गौरैया चिड़िया पर्यावरण और कृषि के लिए काफी फायदेमंद है। इस पक्षी के लगातार कमी के कारण कई प्रकार की बीमारियां उतपन्न हो रही हैं। यह चिड़िया किसानों के खेतों में फसल काटने वाले कीड़ों को खा जाती है। जिससे फसल की अच्छी उपज होती है। आज धीरे-धीरे गौरैया समाप्त हो रही है यही कारण है कि नाना प्रकार के कीटनाशकों को उपयोग करने की आवश्यकता पड़ रही है। श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने कहा कि गौरैया बिहार के राजकीय पक्षी है। पहले सभी जगहों पर आसानी से देखने को मिल जाती थी परंतु अब विलुप्त हो रही है। इसे बचाने की आवश्यकता है। अपने घरों में उनके लिए घोषला व पीने के पानी जरूर रखें। उक्त अवसर पर डॉ प्रभु यादव डॉ दीपक कुमार कुश कुमार सुभाष प्रसाद चंदन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग