पानापुर के 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। रविवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर में 55 वर्षीय हरेन्द्र ठाकुर का बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेतौरा निवासी हरेन्द्र ठाकुर अपनी भतीजी के ससुराल यानि अपने समधियाना महम्मदपुर में पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। रविवार की सुबह शौच के दौरान उनका पैर फिसल गया तथा गहरे पानी में डूब गये। जिससे मौके पर हीं उनक मृत्यु हो गई। पूर्व मुखिया सभापति राय तथा महम्मदपुर के मुखिया अनिल कुमार मांझी ने शव को थाने पहुंचवाया तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दिए। स्थानीय प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग