छापेमारी में 80 लीटर देशी व विदेशी शराब किया बरामद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 80 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया है। शाहनेवाजपुर गांव निवासी सुबास राय के घर पर छापेमारी कर दो गैलन में 30 लीटर देशी शराब बरामद किया। इधर भलुआ नकटा गांव निवासी मोहन राय के घर पर छापा मारकर चार काटून में 192 बोतल ऑफसर चॉइस के 35 लीटर विदेशी एवं 15 लीटर खुला शराब बरामद किया है। उक्त घर से ही शराब पैकिंग करने के लिए पांच सौ कॉर्क, अधिक संख्या में रैपर तथा 50 पीस खाली बोतल बरामद किया गया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग