छपरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत
छपरा(सारण)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया गांव के समीप छपरा मशरक स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने के कारण साइकिल सवार एक मजदूर की मौत शुक्रवार को हो गयी। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी रामरूप साह के पुत्र 50 वर्षीय मनन साह बताया गया है । पुलिस के अनुसार मनन साह साइकिल से मजदूरी करने के लिए छपरा शहर में आ रहा था । इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मुफस्सिल थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी जांच की जा रही है । इस घटना के कारण मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मजदूरी कर वह अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करता था। दुर्घटना का कारण चालक के द्वारा अनियंत्रित तरीके से ट्रक का परिचालन करना बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग