हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में पिछ्ले महीने मारपीट की घटना में जख्मी एक युवक की मौत इलाज के दौरान पटना के निजी क्लीनिक में हों गयी थी।मृतक पदमौल गांव निवासी स्वर्गीय सबुरी मांझी का 17 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार था।मामले में मृतक के परिजन मेघनाथ मांझी ने मशरक थाना पुलिस में कांड संख्या-509/20 के तहत दौलत मांझी,सरिता देवी को आरोपित किया। जिसमें थाना पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई होता नही दिख परिजनों द्वारा बुधवार को दर्जनों गांव वालों के साथ थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। मामले में परिजनों ने बताया कि हत्या काण्ड में अभियुक्त दबंग प्रवृति का हैं खुलेआम गांव में घूम रहा है। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने भरोसा दिलाया कि हत्या काण्ड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग