मारपीट कर सर फोड़ने एवं रुपए तथा सोने की चेन छीनने की प्रथमिकी हुई दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्टी पर स्थित मेडिकल के दुकानदार खैरा निवासी राजकुमार सिंह ने खैरा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सूचित किया है कि मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे रामाचौड़ा निवासी हरिवंश राय के पुत्र रवि कांत राय एवं खैरा तूरहाटोली निवासी सतलाल राय तुरहा के पुत्र रविकांत राय ने बिना बिजली का तार बदले मुझसे 200 की मांग कर रहे थे मैंने रुपए नहीं दिया तथा इसके लिए विरोध किया तो इन दोनों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे गले से चेन, हाथ से अंगूठी एवं दुकान के पूरे दिन का बिक्री लगभग 2400 छीन लिए तथा मेरे ऊपर रॉड, तलवार से हमला किया गया। उसके बाद इन दोनों ने फोन कर अपने अन्य करीब 20 लोगों को बुलाया है जिसमें हरिवंश राय देसी कट्टा लिए हुए थें। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग