आईआईटी में सफलता हासिल कर अनिकेत ने बढाया क्षेत्र का मान
- एकमा के लाकठ छपरा गांव में खुशी का माहौल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के लाकठ छपरा गांव निवासी स्व. राजकेश्वर सिंह के पौत्र व अरविंद सिंह के पुत्र अनिकेत कुमार ने आईआईटी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढाया है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल कायम हो गया। बताया गया है कि झारखंड के पाकुड़ में माता-पिता के साथ रहकर अध्यन करने वाला अनिकेत बचपन से ही मेघावी है। वह सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में मेरिट अंक लाकर जिले का टॉपर भी रहा है। बचपन से ही अभियंता बनने की ललक रखने वाले वाला अनिकेत जेईई मेन्स की परीक्षा में भी 99.87 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। मां उषा देवी व बहन आकांक्षा कुमारी का कहना है कि अनिकेत न केवल परिवार, बल्कि अपने गांव-जवार का भी नाम रोशन किया है। वहीं अनिकेत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए सभी के प्रति आभार जताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग