खाना बनाने के दौरान महिला जली, पीएचसी में भर्ती
मशरक थाना क्षेत्र के बेग छपरा गांव में बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान सब्जी से भरा कड़ाही गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बेग छपरा गांव निवासी रमेश राम की 25 वर्षीय पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई। मामले में गंभीर रूप जली महिला का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने इलाज किया। चिकित्सक डॉ श्री कश्यप ने बताया कि महिला गंभीर रूप से जल गयी है जिसका इलाज किया जा रहा है। वही परिजनों ने बताया कि महिला घर में सब्जी बना रही थी कि अचानक कड़ाही उपर से शरीर पर ही गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग