देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान दो सौ लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गस्ती दल को देख धंधेबाज बाइक छोड़ नदी में कूद भागने लगे।जिसे पुलिस बल ने दोनों को मौके पर दबोच लिया। बताया जाता है कि दुमदुमा बंगरा पथ पर दोनों शराब लेकर जा रहे थे तभी पुलिस वाहन को देख धंधेबाज बाइक और शराब छोड़ नदी के पानी मे कूद पड़े पुलिस को शक होते ही दोनों का पीछा किया और पकड़े गए। धंधेबाजों में एकमा पुलिस थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी विकास पांडेय तथा रंजीत चौधरी बताये जाते है।जिनसे पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग