कोल्हुआ बाजार से चोरों ने दिनदहाड़े शिक्षक की बाइक चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कोल्हुआ बाजार से चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक की चोरी कर ली। घटना बुधवार के दिन लगभग ग्यारह बजे की है। वाहन स्वामी अवधेश कुमार साह ने बाइक चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है। बताया गया है कि पेट्रोल पंप के निकट वह राशन की गोदाम के पास बाइक लगा अपना काम निबटा रहा था तभी चोरों ने बाइक गायब कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद थाने को आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई गई है। जानकारी हो कि मंगलवार को भी धनगरहा से एक शिक्षक की बाइक चोरी कर ली गई थी क्षेत्र में बाइक की चोरी की बढ़ती घटना को देख बाइकर्स में डर बना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग