चुनाव को ले बनियापुर के विभिन्न क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को डराने- धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिसके लिये पूरा महकमा युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। इस दौरान मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान करने को लेकर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के छपिया, मरीचा, झारखंड मोड़, श्रीपुर, बंगालीपट्टी, शेखपुरा सहित दर्जनों गांवो में अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैगमार्च निकाल मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान करने अनुरोध किया गया है। फ्लैगमार्च का नेतृत्व एसआई उमेश ओझा ने किया। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर सहजितपुर थाना के राजा प्रसाद, श्रीकिशुन मांझी सहित दर्जनों अर्धसैनिक बल के जवान उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग