सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग सहित दो घायल, गंभीर हालत में एक सदर अस्पताल रेफर
एकमा(सारण)। सहाजितपुर-एकमा सड़क पर हुस्सेपुर गांव के समीप बाइक सवार दो लोग शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार दो लोग परसागढ़ की तरफ से एकमा आ रहे थे। इसी दौरान हुस्सेपुर गांव के समीप पीछे की तरफ से अज्ञात अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जबकि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से सूचना पाकर एकमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के त्वरित निर्देश पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों में से एक बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा व दूसरे युवक को नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया भर्ती कराया गया। घायलों में हंसराजपुर गांव निवासी बुजुर्ग राम बहादुर सिंह को उपचारके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गलीमापुर गांव निवासी वकील प्रसाद को नगर पंचायत के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीएचसी में उपचार के दौरान बुजुर्ग राम बहादुर सिंह का ड्यूटी पर तैनात डॉ. आलोक रंजन द्वारा समुचित उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु सदर छपरा के लिए रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग