दो शराबी शराब के साथ गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)।थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान में दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि चांद कुदरिया गांव में पुलिस गश्ती दल ने छापेमारी कर चांद कुदरिया गांव निवासी मिलन मांझी पिता-बलिराम मांझी और छोटेलाल तिवारी पिता-रघुनाथ तिवारी को अवैध 5 लीटर शराब के साथ बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग