पुलिस ने छापेमारी कर 56 कार्टन में लगभग 05 सौ लीटर ब्रांडेड कंपनी का अंग्रेजी शराब किया बरामद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने छापेमारी के तहत 56 कार्टन में लगभग 05 सौ लीटर ब्रांडेड कंपनी का अंग्रेजी शराब बरामद किया।जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे एक धंधेबाज को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी में संजीत राय अपने घर के समीप बांस के बेढ़ी में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखे है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँचा तो एक व्यक्ति जो घर के बाहर खड़ा था।पुलिस बल को देखकर भागने लगा।जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ने का काफी प्रयास किया गया।मगर भागने में सफल रहा।आसपास के लोगों ने भागे हुए व्यक्ति का नाम संजीत राय बताया।जिसके बाद तलाशी के दौरान बेढ़ी में रखे इम्पीरियल ब्लू ब्रांड के अलग-अलग साइज में 56 कार्टन में रखे 497 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।इधर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उक्त शराब को चुनाव के दौरान खपाने के लिये लाया गया था।मगर पुलिस की सक्रियता से उक्त शराब को जब्त कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग