मामूली विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने दलित माँ- बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने माँ-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बरैठा गांव का है। पीड़िता विमल देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि गांव के ही ममता कुमारी, भुवन प्रसाद,गुड्डू प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, गीता देवी लाठी- डंडे, रॉड आदि से लैस हो दरबाजे पर पहुँच जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करने लगे। तथा विरोध करने पर मारपीट कर मेरी पुत्री प्रीती कुमारी को जख्मी कर दिया। पुत्री को मार खाते देख बचाव में गई तो नामजदों ने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर बेपर्दा कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन