वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल
- रेलवे लाईन पार करने के दौरान हुआ हादसा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के सिवान-छपरा रेलखंड पर स्थित एकमा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला गुरुवार को वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात की सूचना पाकर राजकीय रेल पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। बताया गया है कि एकमा थाना क्षेत्र के हाता बिशुनपुरा गांव के हरेन्द्र राम की पत्नी लालमुनी देवी (35) आवश्यक कार्य से एकमा नगर पंचायत बाजार आई थी। इस दौरान एकमा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान वह डाउन वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से जीआरपी के हवलदार मृत्युंजय यादव के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शीघ्रता से उपचार हेतु एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग