खैरा थाना क्षेत्र में जवानों ने किया फ्लैग मार्च
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी भी प्रकार डराने- धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन ने अपना रुख कड़ा रखने का संदेश देते हुए असमाजिक तत्यो पर की पैनी नजर लगाई हुई है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया रहा है।इस दौरान मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान करने को लेकर खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा, खोदाईबाग, तुजारपुर, रामपुर, खैर बाज़ार, कृष्णा चौक, खैरा भट्टी सहित दर्जनों गांवो में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में एस एस बी के जवानों द्वारा फ्लैगमार्च निकाल कर मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान करने अनुरोध किया गया है। फ्लैगमार्च का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष कर रहे थे।थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर एसआई परवेज आलम, प्रशिक्षु एस आई अभिनन्दन कुमार एवं अजित कुमार, ए एसआई आफताब आलम , ग्रामीण पुलिस धीरज सहित दर्जनों एस एस बी के जवान उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग