विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ले मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने को लेकर एचएम के साथ बैठक करते बीडीओ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा मिशन मोड में कार्य कर रहा है। चुनाव से संबंधित तमाम बिंदुओं पर मुक्कमल तैयारी का दौर शुरू हो चुका है। इस कड़ी में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को शिक्षक सदन में प्रखंड के सभी एचएम के साथ अलग- अलग पाली में बैठक कर मतदान केंद्रों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और जरूरत के हिसाब से सभी एचएम और सीआरसीसी को आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सभी एचएम को हर हाल में एक सप्ताह के अंदर मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प, उपस्कर आदि की मुक्कमल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।वही कार्य मे लापरवाही बरतने पर कारवाई की भी बात कही।सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल को देखते हुए इस बार एक मतदान केंद्र पर अधिकतम एक हजार मतदाताओं को रखा गया है। जिसको लेकर मतदान केंद्र की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बनियापुर में पूर्व के लोकसभा चुनाव में 176 मतदान केंद्र बनाए गए थे।मगर इस बार 82 मतदान केंद्र का इजाफा करते हुए 258 केंद्र बनाए गए है। वही मतदान केंद्र बढ़ने की वजह से काफी संख्या में महिला मतदान कर्मियों की भी नियुक्ति की गई है। जिनके आवासन के लिये प्रत्येक सेक्टर में एक क्लस्टर विद्यालय का चयन किया गया है।जहाँ तमाम आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जिसमे महिला मतदान कर्मियों को ठहराया जाएगा।मौके पर बीईओ रामनाथ बैठा,सीआरसीसी आबिद हुसैन, उमेश कुमार, सच्चिदानंद शर्मा, नाजिर हुसैन, संजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्पथित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग