बिना मास्क लगाये बाजार निकले 14 लोगों का काटा गया चालान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के तरैया बाजार पर शुक्रवार की संध्या पुलिस ने बिना मास्क लगाकर बाजार निकले 14 लोगों का चालान काटा गया। 14 लोगों से 50-50 रुपये के हिसाब से 700 रुपये वसूल किया गया। पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने में लापरवाही कर रहे हैं। यह देख कर लापरवाह लोगों का चालान काटा गया और उन्हें कहा गया कि अगर वे बिना मास्क के बाजार निकलते हैं तो उन्हें पुनः दंडित किया जाएगा। पुलिस ने बाजार के लोगों से अपील किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वे हर हाल में मास्क का उपयोग करें। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस ने वाहन जांच भी किया। जिस का निरीक्षण अंचलाधिकारी सुश्री अंकुर गुप्ता ने किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि