सीओ कार्यालय का परिचारी निकला कोरोना पाॅजिटिव, कार्यालय हुआ सील
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
मशरक (सारण)। अंचल कार्यालय परिसर में कार्यरत परिचारी को जांच में कोरोना पाॅजिटिव निकलने से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सीओ ललित कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित करतें हुएं बांस बल्ले से घेरकर सील कर दिया गया। अंचल कार्यालय परिसर में कार्यरत परिचारी के कोरोना वायरस पाॅजिटिव निकलने पर कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। अंचल कार्यालय में कार्यरत एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी भी शक के दायरे में हैं। वही प्रतिदिन कार्यालय परिसर में आने जाने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग