थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इलाके में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व एसआई मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च आसन्न विधानसभा चुनाव को क्षेत्र में शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया। थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि चुनाव को स्वच्छ व निष्पक्ष माहौल में संपन्न होने में बाधा डालने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसको लेकर लगभग 1600 लोगों पर धारा 107 के अलावा कई लोगों के विरुद्ध सीसीए व धारा 110 के तहत कार्रवाई की गई है। चुनाव को लेकर पुलिस बल द्वारा वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने गंजपर गांव से 5 लीटर देशी शराब के साथ बच्चुल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग