युवा क्रांति रोटी बैंक की धूमधाम से मनी दूसरी वर्षगांठ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शहर के मोहन नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में युवा क्रांति रोटी बैंक की दूसरी वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महंत विन्देश्वरी पर्वत, श्री राम कृष्ण मिशन आश्रम के गुरु जी अतिथिनन्द देव, अरुण कुमार सिंह अध्यक्षा आकृति रचना, महासचिव राखी गुप्ता और संरक्षिका कुंती देवी, बिन्दिया जयसवाल, जानवी सिंह, पिंकी गुप्ता और सभी माताओ ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किए। मंच का संचालन संरक्षक विजय मिश्रा, अरुण पुरोहित ने किया।संस्थापक विजय राज ने सभी आगत अतिथि लोगों का स्वागत किया। अध्यक्षा आकृति रचना और संरक्षिका कुंती देवी, एक्ट्रेस वैष्णवी को सम्मानित किया। साथ ही नए सदस्य घोषित कर स्वागत किया। बता दें कि छपरा शहर में पिछले दो सालों से युवा क्रांति रोटी बैंक हर शाम जरूरतमंदों के नाम छपरा जंक्शन परिसर पर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराती है। साथ-साथ अगर किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो युवा क्रांति रोटी बैंक आगे बढ़ कर उनकी मदद करती है। आपको बता दें कि 10-10-2018 से अब तक युवा क्रांति ने बहुत सारे कार्य किए हैं। जैसे कि सारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन का वितरण राहत सामग्री का वितरण। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट देकर उनके पेट भरने का कार्य की है। पूरे बिहार वासियों ने युवा क्रांति के कार्य को सराहा है। आज दूसरे वर्षगांठ पर छपरा शहर के बहुत सारे लोग नए सदस्यों के रूप में युवा क्रांति रोटी बैंक से जुड़े हैं। इसकी जानकारी समाजसेवी के के वैष्णवी ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग