चेतन छपरा पुलिस चेकपोस्ट के समीप सघन वाहन चेकिंग लगभग एक दर्जन वाहनों का काटा गया चालान

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनएच 331 पर चेतन छपरा पुलिस चेकपोस्ट के समीप शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवश्यक कागजात,प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस,इंश्योरेंस, सीट बेल्ट आदि की गहनता से जांच की गई।साथ ही वाहनों के डिक्की और अंदर में रखे सामानों की भी जांच की गई।ताकि चुनाव के दौरान कोई भी अनावश्यक वस्तु को इधर-उधर न पहुँचाया जा सके।इस दौरान अनाधिकृत रूप से वाहनों का परिचालन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।वही कई छोटे-बड़े वाहन चालान कटने के डर से मार्ग बदलकर अपने गंतब्य की ओर जाते दिखे।मौके पर एसएसटी सह सीडीपीओ बनियापुर रेणु कुमारी,एसआई अजय कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग