पिरौना में जवानों ने किया फ्लैग मार्च
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों ने पिरौना पंचायत के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया।असिस्टेण्ट कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि भयमुक्त वातावरण में लोग मतदान करें यही चुनाव आयोग की प्राथमिकता है और इसीलिए जिला पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है।श्री कुमार ने बताया कि लोगों को एकदम डरने की जरूरत नही है। अपने मत का प्रयोग किसी के दबाव में आकर नही करना है, बल्कि अपने मन अनुसार अपना प्रतिनिधि का चुनाव करना है ।हमारे जवान अहर्निश सुरक्षा में तैनात हैं और किसी भी परिस्थिति से निबटने में सक्षम हैं। चुनाव पूर्व हर असामाजिक कृत्यों जैसे शराब का उत्पादन,भंडारण, विक्रय एवं सेवन को मूलतः समाप्त करना, प्रतिनिधियों के द्वारा पैसा एवं सामग्रियों का वितरण आदि पर नजर रखने की जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसके लिए रात दिन स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी चल रहा है।बताते चले कि एसएसबी की यह कंपनी म0 वि0 चैनपुर भैसवारा में आवासित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग