श्रीधर बाबा आई हॉस्पिटल में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश जयंती
भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर संस्थापक संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि लोकनायक ने देश के स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी,कई बार जेल गए। आजाद भारत मे जब तानाशाह सरकार इमरजेंसी व अन्य काले कानूनों का विरोध करते हुए पुनः जेल गए। देश में तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए देश में नई राजनीति का शुरुआत की है, जिससे भेद भाव मिटा। श्रीधर बाबा ने कहा कि राजनीति में रहते हुए कभी सत्ता का लाभ नहीं लिए और साधारण जीवन को जिया। देश को आज भी जयप्रकाश नारायण जैसे महान क्रांतिकारियों का जरूरत है। मौके पर श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, प्रेम नाथ दास, डॉ प्रभु यादव, डॉ दीपक कुमार, चन्दन कुमार, महेश राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग