कोविड –19 को लेकर प्रावधानों के साथ मनेगी दुर्गा पूजा: बीडीओ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। इस बार शारदीय नवरात्रि/ दशहरा के दौरान कोविड -19 को लेकर जारी किए गए प्रावधानों के साथ मनेगी दुर्गा पूजा आयोजित होगी। यह बात नगर पंचायत के सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. कुंदन ने कही। इस दौरान विधानसभा चुनाव को भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने सहित मतदान में निश्चित रुप से अपने मताधिकार का प्रयोग हर मतदाता को करने की अपील की गई। बैठक में सीओ कुमारी सुषमा, नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत व नगर जनप्रतिनिधि सहित सभ्रांत नागरिक शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग