लोकनायक की जयंती पर अभाविप ने चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद्, छपरा नगर इकाई द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती के उपलक्ष्य पर छपरा नगर के स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सह शाह बनवारी लाल सरोवर परिसर, गुदरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे महापुरुषों के द्वारा समाज व राष्ट्र हित में किए गए उनके योगदान को याद कर वर्तमान पिढी को एक दूसरे के साथ जोड़कर समाज व राष्ट्र के प्रति सजग कर रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य के लिए प्रेरित करना है। अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार मोती एवं वर्तमान विभाग प्रमुख डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना ऐसे महापुरुषों लिए सच्ची श्रद्धांजलि है और अभाविप सदैव भारत के हर महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि पर अपने कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करती है।
इस उपलक्ष्य पर विभाग संयोजक बंशीधर कुमार ने कहा कि बिहार के सिताब दियारा से निकले युगपुरूष, संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक के शब्द को असल में चरितार्थ करने वाले अत्यंत समर्पित जननायक मानवतावादी चिंतक, अत्यंत शालीन और मर्यादित सार्वजनिक जीवन जीने वाले युगपुरुष का जीवन आज और आज से पूर्व के लोगों के लिए काफी प्रेरणाप्रद रहा है। जिनका विचार, दर्शन, व्यक्तित्व पहले भी देश का दिशा तय की थी और आज भी कर रहे हैं।
वहीं एसएफडी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् का आयम विकासार्थ विधार्थी के माध्यम से आज समस्त भारत राष्ट्र में जल, जमीन, जंगल, जीव-जंतु एवं पेड़-पौधों के संरक्षण व जनजागरण हेतु सदैव तत्पर होकर कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में अभाविप छपरा द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई प्रकार के गतिविधिय चलाए जा रहे हैं ओर आगे भी जारी रहेगा।
वहीं छपरा के नगर मंत्री प्रकाश राज कार्यक्रम समापन घोषणा के पूर्व कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का समाजवाद का नारा आज भी हर तरफ गूंज रहा है। सर्वोदय आंदोलन के साथ उन्होंने राजनीति को नया रूप देना शुरू किया और संपूर्ण क्रांति के नारे के साथ पूरे देश में छा गए। उनके द्वारा दिए गए मंत्र जैसे भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आज के समय में और भी प्रासंगिक हो रहा है। लोकतंत्र को दोषमुक्त करने के लिए धन-बल और चुनाव के खर्च को कम करना चाहते थे। उनकी दृष्टि में समाज में नर-नारी के बीच और समानता और जाति का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण क्रांति का आगाज बिहार के विद्यार्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आग्रह पर आंदोलन में जुड़ कर किए। संपूर्ण क्रांति का मतलब अभाविप के प्राथमिक विचार सत्ता परिवर्तन के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण से ओतप्रोत रहा था। उस समय अभाविप का मुख्य उद्देशय आपातकाल लगाने वाले वर्तमान सरकार को सिर्फ हटाना नहीं था बल्कि उनका उद्देश्य राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव करना था यही उद्देश्य जेपी का था। इस स्वच्छता अभियान में छात्र नेता शुभम यादव, अमर पांडेय, रितेश कुमार, विशाल कनोदिया, राकेश रौशन, प्रशांत सिंह, रत्नेश कुमार, जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार व वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव तिवारी, रंजन यादव, विनोद राज, मुन्नु सिंह, चिक्कु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन