एसडीपीओ ने दाउदपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने रविवार को दाउदपुर थाना में औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उपस्थित पुलिस बल को क्षेत्र में चुनाव संबंधित सूचना त्वरित रूप से अपने पदाधिकारी को साझा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कई अन्य टिप्स भी दिए। वहीं होमगार्ड के जवानों को अपने डियूटी के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना में बिना यूनिफॉर्म के किसी बल को बर्दाश्त नही किया जाएगा। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल एवं एसएसबी की टीम ने मांझी विधान सभा चुनाव लेकर फ्लैग मार्च किया। जिसमें थाने के एएसआई देवनंदन राम, महिला पुलिस बल चंचल कुमारी , एएसआई ललन कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी थाना क्षेत्र के हर्षपुरा, बनवार, भरवलिया, दाउदपुर, सोनिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। वहीं पुलिस बल ने चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के तमाम बूथों पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग