किशोरी के साथ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
कोपा (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ छेड़खनी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती अपने घर के दरवाजे पर शाम को हाथ-पैर धो रही थी। तभी जलालपुर के घोघवलिया गांव के एक बाईक सवार युवक ने उसे जबरन अपने बाईक पर चढ़ा कर ले जाने लगा। उसके बाद वह किसी भी तरह वह युवक को दांत से काटने लगी और वहां से भागने मे सफल रही। मामले में कोपा थाने में पीड़िता ने आरोपी युवक के विरुद्ध इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग