आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं को टीशर्ट प्रदान किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सोमवार को घोरहट मठिया स्थित भैरो बाबा पोखरा के मैदान में नियमित अभ्यास के तहत दौड़ लगाने वाले लगभग तीन दर्जन धावकों को युवा शक्ति संस्था ने टी शर्ट से सम्मानित किया। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के संचालक प्यारे अंगद ने बताया कि युवकों को अपना फिटनेस बनाये रखने के लिए संस्था द्वारा हमेशा सहयोग देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि युवकों में देश की सेवा भावना के प्रति जागरूकता में इजाफा हो। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग भी किया जाता है। टी शर्ट पाकर धावकों ने संस्था का आभार प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग