पोखरे में डूबने से वृद्ध की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव स्थित गहरे पोखरे में डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना उस वक्त की बताई जाती है जब वह सोमवार की सुबह बरेजा निवासी दिव्यांग राम सूरत प्रसाद शौच के लिए पोखरे के नजदीक गया था। तभी उसका पैर फिसल कर पोखरे के गहरे पानी चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी। वहीं देर तख जब रामसूरत शौच से घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन खोजबीन कयने लगे। तभी किसी की नजर पोखरे के पानी में उसकी शव पर पड़ी। जिसे देख परिजनों के शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पंचायत के मुखिया तथा दाउदपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया डॉ राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, पूर्व मुखियापति अमरेंद्र सिंह, रंजन यादव समेत सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को थाना लाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी कमलावती देवी फूटफूटकर रो रही थी। मृतक के दो पुत्र संतोष और विपुल है। जो ईंटभठ्ठे पर मजदूरी कर परिवार की परवरिश करते थे। बताया जाता है कि पीड़ित परिजन की आर्थिक तंगी चल रही है। वहीं मुखिया ने पीड़ित परिवार को तत्काल कबीर अंत्येष्टि की राशि के एवज में निजी राशि की सहायता प्रदान किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग