सुप्रसिद्ध सर्वोदय नेता सह गांधीवादी विचारक विजय कुमार सिंह मांझी घाट पर पंचतंत्र मे विलीन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सारण जिले के सुप्रसिद्ध सर्वोदय नेता तथा गांधीवादी विचारक विजय कुमार सिंह का दाह संस्कार मांझी श्मसान घाट पर सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि एकलौते पुत्र नागेन्द्र सिंह अधिवक्ता ने दिया। शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह, पूर्व जज रामप्रवेश चौबे, युवा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह, जिला पार्षद विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह, दिनेश कुमार सिंह, योगेन्द्र शर्मा, कामरेड अरुण कुमार, प्रमोद सिंह, लगनदेव तिवारी, रामजी तिवारी, राजेश मिश्रा, श्रीराम राय, मनोज मिश्रा, उमेश तिवारी, सदानंद सिंह, डॉ कमलेश तिवारी, रणधीर कुमार सिंह, सूर्यवंशी शर्मा, मुन्ना सिंह, भरत सिंह, आलोक सिंह, मधुसूदन तिवारी, पंचदेव सिंह, जयप्रकाश सिंह, मकेश्वर सिंह तथा ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग