पोखर में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत, सदमें में परिजन
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के गोसाखाप गांव के पोखर में नहाने के दौरान एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रूपेश गिरि की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार की संध्या परोस के चार पांच महिलाओं के साथ पूजा देवी गांव के तालाब में नहाने गई हुई थी। इस दौरान महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी मे दुब गई। महिलाएं पानी से निकलकर शोर मचाने लगी, आस पास के ग्रामीण दौरे, महिला को बचाने के लिए तलाब में छलांग लगाया, तबतक काफी देर हो चुकी थी। काफी खोज बिन के बाद महिला का शव बरामद हुई। इसकी सूचना प्रशासन को दिया गया। थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राम व सीओ के प्रतिनिधि राजश्व कर्मचारी पहुँच घटना की तहकीकात कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की मौत से गांव में मातम छाया है। महिला के दो पुत्री एक पुत्र है, इनके पति बाहर कमाने गए हुए है। माँ के वियोग में तड़प रहे बच्चों को देख सभी लोगो के आखो में आंसू छलक जा रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग