तरैया में आठ लोगों पर हुई सीसीए की कार्रवाई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है और इसके लिये चिन्हित लोगों पर कार्रवाई प्रारम्भ हो गई है। तरैया के आठ लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भलुआ नकटा गांव निवासी सुरेश राय व लोकनाथ राय, गलीमापुर गांव निवासी अजय मांझी, डुमरी छपिया गांव निवासी रामाधार सिंह, तरैया गांव निवासी मलय सिंह, चकिया गांव निवासी छोटू राय, रामपुर महेश गांव निवासी बीरा नट, नेवारी गांव निवासी दिलीप सिंह पर सीसीए की कार्रवाई की गई है। इसके अलावे लगभग एक हजार से अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई तथा 58 लोगों पर धारा 110 के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकतर लोगों ने 107 के तहत बांड भर लिया शेष लोगों को भी निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग