विभिन्न कांडों में 845लीटर जब्त देसी शराब को पुलिस ने किया नष्ट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। जिला दंडाधिकारी सारण के निर्देश पर मजिस्टेट के रूप में प्रतिनियुक्त मांझी अंचलाधिकारी दिलीप कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को दाउदपुर थाना में विभिन्न कांडों में जब्त किए गए 845 लीटर देसी शराब को थाना परिसर में विनिष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमारी चौधरी ने बताया कि कांड संख्या 71,72107,136 व 147/20 के तहत जब्त उक्त देसी शराब को विभागीय अनुमति लेकर नष्ट किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग